Bihar Voter Enumeration 2025 – नमस्कार दोस्तों , यदि आपका भी नाम बिहार के मतदाता सूचि में है तो यह लेख आप सभी के लिए महत्वपूर्ण होने वाला , बिहार राज्य बिहार में 2025 के विधानसभा चुनावों से पहले, चुनाव आयोग द्वारा विशेष मतदाता पुनरीक्षण (Voter Enumeration) अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य राज्य की मतदाता सूची को अपडेट करना, नए योग्य मतदाताओं को जोड़ना और पुराने या अमान्य नामों को हटाना है। अगर आप भी Bihar Voter Enumeration 2025 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी विस्तार विस्तारपूर्वक जानना चाहते तो लेख को पूरा जरूर पढ़े I
Bihar Voter Enumeration 2025 : Overviews
अभियान का नाम | मतदाता सूचि विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 |
आयोजक | भारत निर्वाचन आयोग (ECI) |
फॉर्म का नाम | वोटर एन्यूमरेशन (गणना प्रपत्र ) |
सर्वेक्षण का तिथि | 25 जून 2025 से 26 जुलाई 2025 |
ड्राफ्ट लिस्ट जारी | 1 अगस्त 2025 |
फाइनल लिस्ट जारी | 30 सितम्बर 2025 |
Bihar Voter Enumeration 2025- वोटर एन्यूमरेशन क्या है?
वोटर एन्यूमरेशन का मतलब होता है मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण। इसमें यह सुनिश्चित किया जाता है कि:
- सभी योग्य नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो।
- मृतक, दोहरी एंट्री या अन्यत्र चले गए लोगों के नाम हटाए जाएं।
- नए मतदाताओं को पहली बार नाम जोड़ने का मौका मिले।
Bihar Voter Enumeration 2025 क्यों जरूरी है वोटर एन्यूमरेशन?
- वोट देने का अधिकार सुनिश्चित करना।
- फर्जी या दोहरी एंट्री हटाना।
- निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव में मदद।
Bihar Voter Enumeration 2025 जरुरी दस्तावेज
1 जनवरी 1987 से पहले जन्मे मतदाता:
- जन्म तारीख और जन्म स्थान का प्रमाण (आधार कार्ड, 10वीं मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र आदि)।
1 जनवरी 1987 से 2 जनवरी 2004 के बीच जन्मे मतदाता:
- स्वयं का जन्म तारीख और जन्म स्थान का प्रमाण।
- माता या पिता में से किसी एक का जन्म तारीख और जन्म स्थान का प्रमाण।
2 जनवरी 2004 के बाद जन्मे मतदाता:
- स्वयं का जन्म तारीख और जन्म स्थान का प्रमाण।
- माता और पिता दोनों का जन्म तारीख और जन्म स्थान का प्रमाण।
- यदि माता-पिता में से कोई विदेशी नागरिक है, तो उनके वैध पासपोर्ट और वीजा की प्रति।
भारत के बाहर जन्मे नागरिक:
- भारतीय मिशन द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र।
- नागरिकता पंजीकरण प्रमाण पत्र (यदि लागू)।
Voter Enumeration Form डाउनलोड कैसे करें?
- Voter Enumeration डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको निर्वाचन आयोग के अधिकारी वेबसाइट पर जाना होगा ।
- इसके बाद आपको अपना जानकारी भरकर लॉगिन करना है।
- लॉगिन के बाद Voter Enumeration Form Download का विकल्प मिलेगा जिसपे क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको अपना Epic Number दर्ज करना है।
- इसके बाद आपके रजिस्टर नंबर पर ओटीपी जाएगा जिससे दर्ज करके सत्यापित करना है।
- इसके बाद आपका Voter Enumeration Form सफलता पूर्वक डाउनलोड हो जाएगा।
- जिससे भरकर और साथ में आवश्यक दस्तावेज लगकर अपने BLO को के पास जमा करना होगा।
Voter Enumeration ऑफलाइन के माध्यम से कैसे करवाएं?
Voter Enumeration प्रक्रिया में बूथ लेवल ऑफिसर (B.L.O) का मुख्य भूमिका होने वाला है।
- बूथ लेवल पदाधिकारी (बीएलओं) घर-घर जाकर मतदाता सूची में पंजीकृत मतदाताओं को प्री-प्रिंटेड म्यूटेशन फॉर्म (गणना प्रपत्र) उपलब्ध करायेंगे।
- इसके बाद गणना प्रपत्र को आवश्यक स्व प्रमाणित दस्तावेजों के साथ संलग्न कर तथा घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करके B.L.O के पास जमा कर देना है।
- अभी ऑनलाइन आवेदन चालू नहीं हुआ है लेकिन यथाशीघ्र चाकू की जाएगी।
📌IMPORTANT LINKS | |
Official Website | Click Here |
Home Page | Click Here |
Tools Website | Click Here |
Telegram Channel | WhatsApp Channel |
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q. क्या आधार कार्ड जरूरी है नाम जोड़ने के लिए?
Ans: हां, पहचान प्रमाण के रूप में जरूरी है, लेकिन वोट देने के लिए सिर्फ वोटर ID चाहिए।
Q. अगर मैं बिहार से बाहर रह रहा हूँ तो?
Ans: अगर आपका “स्थायी पता” बिहार में है, तो आप नाम जोड़वा सकते हैं; इसके लिए पते का प्रमाण देना होगा।
Q. BLO कौन होता है?
Ans: बूथ लेवल ऑफिसर – जो हर मतदान केंद्र के लिए नियुक्त होते हैं और मतदाता सूची अपडेट करने का कार्य करते हैं।